सक्ती : खाद की कालाबाजारी और अनियमित बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर के निर्देश के बाद कृषि विभाग लगातार छापामार कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत खाद विक्रय में गड़बड़ी मिलने पर सात दुकानदारों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद जिले के खाद कारोबारियों में बेचैनी बढ़ गई है।
Post a Comment