रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भीषण गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। अनुमान है कि पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है, जिससे गर्मी और ज्यादा परेशान करेगी।मौसम विभाग के मुताबिक 20 मई से 24 मई के बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में ग्रीष्म लहर यानी हीटवेव जैसी स्थिति बनने की संभावना है। ऐसे में दोपहर के समय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Post a Comment