डॉ टीकाराम सारथी सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य अवार्ड 2026से सम्मानित

Views

 


सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय महिला शिक्षक महासंघ (पंजी.) नई दिल्ली द्वारा‌ सिविल लाइन रायपुर के वृंदावन हाल में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा सांसद अध्यक्षता मीनल चौबे महापौर रायपुर एवं डॉक्टर लता एस.मूल्लर संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ विशिष्ट अतिथि स्वाति वर्मा डॉक्टर सारिका एस गंगा,कल्पना भूत रेड्डी, अनुसूया देवी, एस भाग्य मां, सिंधोज कविता राजश्री, ए सचेतेश्वर प्रभावती, एल शांताबाई बिरादर, अतिथि वक्ता नर्मदा प्रसाद मिश्र, डॉ मनीष वत्स, विष्णु दत्त बघेल, रुचि वर्मा, कार्यक्रम संयोजक लोकेश वर्मा एवं प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती भारती वर्मा की विशेष उपस्थिति में शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रख्यात शिक्षाविद एवं साहित्यिक, लोककलाकार* *डॉ. टीकाराम सारथी "हसमुख" को 'सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य अवार्ड 2026' से नवाजा गया*

'नेशनल वीमेन टीचर्स' संस्था द्वारा वृंदावन हॉल, सिविल लाइन रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित विशेष समारोह में डॉ. सारथी को यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विशेष कर देश व प्रदेश भर से आईं महिला शिक्षिकाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

डॉ. सारथी को यह सम्मान *बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता* के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से किए जा रहे कार्यों के लिए दिया गया।

सम्मान मिलने पर डॉ. सारथी ने कहा, _"सावित्रीबाई फुले जी भारत की प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उनके नाम से सम्मान पाना मेरे लिए गौरव की बात है। यह सम्मान मैं उन सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को समर्पित करता हूँ जो बिना किसी प्रचार के गांव-गांव में शिक्षा की ज्योति जला रहे हैं।

ज्ञात हो कि *छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिलासपुर संभाग के सक्ती जिले से आने वाले डॉ सारथी ऋषि वैदिक विद्या पीठ आगरा उत्तरप्रदेश से प्रकाशित 'शोध समालोचन' के संपादक भी हैं।*

0/Post a Comment/Comments