मध्य प्रदेश : के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। Madhya Pradesh Board of Secondary Education 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। परिणाम जारी होते ही छात्र अपना डिजिटल मार्कशीट ऑनलाइन देख सकेंगे।
ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐसे करें चेक, घबराने की जरूरत नहीं
रिजल्ट जारी होते ही बड़ी संख्या में छात्र वेबसाइट पर लॉगिन करते हैं, जिससे साइट स्लो या क्रैश हो सकती है। ऐसे में धैर्य बनाए रखें। छात्र mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
10वीं के छात्र HSC 10th Result 2026 और 12वीं के छात्र HSSC 12th Result 2026 लिंक चुनें।
अब रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
कुछ ही सेकंड में आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
मेधावी छात्रों के लिए सरकार का खास इनाम
Government of Madhya Pradesh इस बार भी टॉप करने वाले और शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष इनाम देने जा रही है। अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, स्कूटी और साइकिल जैसे पुरस्कार दिए जाएंगे।
छात्रों में उत्साह, रिजल्ट को लेकर बढ़ी धड़कनें
रिजल्ट की तारीख सामने आने के बाद छात्रों में उत्साह के साथ-साथ हल्की घबराहट भी देखी जा रही है। अब सभी को 15 अप्रैल सुबह 11 बजे का इंतजार है, जब पूरे साल की मेहनत का परिणाम सामने आएगा।
Post a Comment