ISRO युविका 2026 में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय कुरुद की नेहा साहू का चयन – कुरुद की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान।

Views

 




धमतरी //जांजगीर ।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा घोषित युविका (YUVI-KA) 2026 चयन सूची में छत्तीसगढ़ के कुरूद की होनहार छात्रा नेहा साहू ने जगह बनाकर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। नेहा पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय, कुरूद की कक्षा 9वीं की छात्रा हैं। जैसे ही उनका नाम दुस्त्रह की आधिकारिक सूची में सामने आया, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। विशेष बात यह है कि रायपुर रीजन से केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के 2 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें से एक पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय, कुरूद की नेहा साहू हैं। यह उपलब्धि उनके विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। नेहा साहू, पिता चंद्र शेखर साहू एवं माता थनेश्वरी साहू की सुपुत्री हैं। उनकी यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और विज्ञान के प्रति गहरी रुचि का परिणाम है।नेहा ने अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, 'मुझे बचपन से ही अंतरिक्ष और विज्ञान के प्रति जिज्ञासा रही है। ISRO के युविका कार्यक्रम में चयन होना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। मैं इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर भविष्य में देश के लिए कुछ बड़ा करना चाहती हूँ। मैं अपने माता-पिता, प्राचार्या और सभी शिक्षकों की आभारी हूँ, जिनके सहयोग से मैं यहाँ तक पहुँची। 'विद्यालय की प्राचार्या ग्लोरिया मिंज ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा, 'यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। नेहा की मेहनत और अनुशासन उसे इस मुकाम तक लेकर आए हैं। हमें विश्वास है कि वह आगे भी सफलता हासिल करेगी




-और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी। 'वहीं, विज्ञान शिक्षक गणेश राम कावड़े ने बताया कि नेहा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और विज्ञान विषय में उसकी विशेष रुचि रही है। इस सफलता में अन्य विज्ञान शिक्षकों रेणु त्रिपाठी, हिमांशु त्रिपाठी और श्री नेम सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने नेहा का मार्गदर्शन किया ISRO का युविका (Young Scientist Programme) देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है, जिसमें चयनित छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान, उपग्रह, रॉकेट तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान की जानकारी विशेषज्ञों से प्राप्त होती है। नेहा साहू की इस शानदार उपलब्धि से पूरे कुरूद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। परिजन, शिक्षक और स्थानीय लोग उन्हें बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।


हमारे लिए एजेंसी के द्वारा हमें जानकारी दिया गया और यह समाचार जारी किया जा रहा है क्योंकि कहा जाता है कि जो शक्ति बचपन में होती है वह जवानी में नहीं होती इसलिए बच्चों का चयन होना छत्तीसगढ़ राज्य एवं साहू समाज के प्रति कारों की बात है और हम चाहते हैं कि इस तरह से छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों का चयन होना अति आवश्यक है अंतरिक्ष यान में सफर करने का और जिस तरह से चयन हुआ है वह काबिले तारीफ है।



0/Post a Comment/Comments