CG News: डीडी नगर में सितंबर 2025 में हुई संदिग्ध मौत का 8 महीने बाद खुलासा हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 17 चोटें मिलने पर पत्नी और बेटियों ने पूछताछ में पिता की पिटाई कर हत्या करना स्वीकार किया.
बेटी ने मां के साथ मिलकर की पिता की हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या का है. बुधवार को यह स्पष्ट हुआ पिछले साल 27 सितंबर को पत्नी और बेटियों ने रील देखने के विवाद में वीरेंद्र की हत्या की थी।महिला ने मौत को दुर्घटना बताकर अनुकंपा नौकरी भी प्राप्त की थी.
रील देखने को लेकर हुआ था झगड़ा
पुलिस ने मृतक की 44 वर्षीय पत्नी दीपा भारती गोस्वामी, 19 वर्षीय बेटी तनिया भारती गोस्वामी और एक नाबालिग पुत्री को गिरफ्तार किया है. वीरेंद्र विपणन संघ में चपरासी था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ.
जांच में पता चला कि 27 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे जब बेटी तनिया मोबाइल पर रील देख रही थी, पिता ने मना किया. इस पर दोनों में बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई. नाराज पत्नी और बेटियों ने मिलकर लकड़ी के बैट और ईंट से वीरेंद्र के सिर पर हमला किया. जिससे उसकी मौत हो गई.
कपड़े और हथियार नाले में फेंके
कपड़े और हथियार नाले में फेंके घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए तीनों ने मिलकर पहले तो खून के निशान साफ किए. इसके बाद कपड़े व हथियार नाले में फेंक दिए गए. परिजनों को गुमराह करने के लिए पत्नी और बेटीने बताया कि वीरेंद्र बाथरूम में गिर गए थे. बाथरूम में गिरने से वे घायल हो गए थे. पुलिस ने पत्नी, बेटी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
Post a Comment