मीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि में भी है धन लाभ का योग? जानें आज का भाग्यफल

Views

 


मेष- चंद्रमा आज 20 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ स्वादिष्ट भोजन करने तथा आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का योग बनेगा. भविष्य के लिए आप बेहतर आर्थिक योजना बना सकेंगे. आपकी आय में वृद्धि होगी. कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनका सम्मान होगा. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. आप समय पर कार्य करने के लिए खुद को प्रोत्साहित करेंगे.

वृषभ- चंद्रमा आज 20 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे. व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे. अपनी रचनात्मकता को निखार सकेंगे. वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. उत्तम दांपत्यजीवन की अनुभूति करेंगे. धन लाभ की आशा रख सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों का काम समय पर पूरा होगा.

मिथुन- चंद्रमा आज 20 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आपकी वाणी और व्यवहार से किसी के साथ गलतफहमी होने की आशंका रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार में सावधानी रखनी पड़ेगी. दुर्घटना की आशंका रहेगी. वाहन या इलेक्ट्रिक वस्तुओं का उपयोग बेहद ध्यान से करना चाहिए. आपकी प्रतिष्ठा में कलंक लग सकता है. मनोरंजन और मौज-शौक में खर्च हो सकता है. मानसिक रूप से स्वयं को शांत रखने की आवश्यकता है.

कर्क- चंद्रमा आज 20 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज आपका मन चिंता से मुक्त होगा. दोस्तों के साथ मुलाकात होगी. मित्रों से विशेष लाभ होगा. नियमित आय में वृद्धि होने के साथ अन्य तरीके से आर्थिक लाभ भी होगा. शादी के इच्छुक व्यक्तियों का रिश्ता पक्का हो सकता है. दांपत्यजीवन में आनंद व्याप्त रहेगा. तन और मन से स्वस्थ रहेंगे. किसी रमणीय पर्यटन स्थल की यात्रा से आपके आनंद में बढ़ोतरी होगी. पत्नी और संतान से लाभ होगा.

सिंह- चंद्रमा आज 20 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे. व्यवसाय में सफलता मिलेगी. बहुत दिनों से पड़ा अधूरा काम पूरेे होने से आपको प्रसन्नता होगी. आपका प्रभुत्व और प्रभाव बढ़ेगा. सरकारी कामकाज और पिता से लाभ मिलने के संकेत हैं. मानसिक स्वास्थ्य मन को प्रफुल्लित रखेगा. गृहस्थजीवन में आनंद महसूस होगा. परिवार की जरूरत पर धन खर्च करके खुशी मिलेगी. घर के लिए किसी बड़ी वस्तु की खरीदारी का मन बनेगा.

कन्या- चंद्रमा आज 20 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए शुभ है. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आपका प्रवास आनंददायक रहेगा. धार्मिक काम के लिए कहीं बाहर जाना हो सकता है. किसी सामाजिक काम में भी धन खर्च कर सकते हैं. मित्रों से लाभ होगा. विदेश में बसनेवाले किसी मित्र या स्नेहीजनों का समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी. भाई-बहनों से लाभ होगा. आपके पास पर्याप्त धन की व्यवस्था रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.

 

तुला- चंद्रमा आज 20 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आकस्मिक धन लाभ का दिन है. आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए दिन उत्तम है. फिर भी नए काम की शुरुआत ना करें. स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा. गुप्त शत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे. दोस्तों को भी मन की बातें ना बताएं. ईश्वरभक्ति और ध्यान से आपके मन को शांति मिलेगी. आज आप केवल अपना काम करें. जल्दबाजी से नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 20 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. दैनिक घटना चक्र में आज परिवर्तन आएगा. आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया रहेंगे. इसमें मित्रों या परिजनों का साथ मिलेगा. सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए वस्त्र परिधान और वाहन सुख की प्राप्ति होगी. भागीदारी से लाभ होगा. दांपत्यजीवन में उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे. प्रिय व्यक्ति से मुलाकात और धन लाभ होगा.

धनु- चंद्रमा आज 20 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आज आपको वित्तीय लाभ हो सकेगा. नौकरी में लाभ और आय में वृद्धि होगी. सहकर्मियों से मदद मिलती रहेगी. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. घर-परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. आपके विरोधियों की कोई भी चाल आपके खिलाफ सफल नहीं हो सकेगी. आपके काम की सराहना होगी. मित्रों से लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि दोपहर बाद आपका मन विचलित हो सकता है. इस दौरान भी आप सकारात्मक विचार रखें.

मकर- चंद्रमा आज 20 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. कला और साहित्य में रुचि रखते हैं, उनकी प्रतिभा अच्छी तरह से प्रदर्शित होगी. सृजनशक्ति और रचनात्मकता को अच्छी तरह से पेश कर सकेंगे. व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. प्रिय व्यक्ति के साथ रोमांटिक बने रहेंगे. आज आप खुद में नई ऊर्जा का अनुभव कर सकेंगे. शेयर बाजार से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. संतान से सम्बंधित समस्या का हल मिलने से खुशी मिलेगी. मित्रों से लाभ मिलेगा. परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय गुजरेगा. स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा.

कुंभ- चंद्रमा आज 20 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. नकारात्मक विचारों से मन में हताशा जन्म लेगी. इस समय किसी बात की चिंता हो सकती है. आज क्रोध की भावना ज्यादा रहेगी. खर्च बढ़ेगा. वाणी पर संयम नहीं रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना रहेगी. स्वास्थ्य खराब होगा. आज आपको बाहर खाने-पीने या घूमने से बचना चाहिए. ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिकता से मानसिक शांति मिलेगी.

मीन- चंद्रमा आज 20 अप्रैल, 2026 सोमवार के दिन वृषभ राशि में उपस्थित होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज आपका दिन शुभ फलदायी है. आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी. वैचारिक स्थिरता के कारण आपके काम आज अच्छी तरह से पूरे हो पाएंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है. जीवनसाथी के साथ समय अच्छी तरह से गुजरेगा. मित्रों के साथ पर्यटन का सफल आयोजन होगा. भाई-बंधुओं से लाभ होगा. काम में सफलता मिलेगी. मान-सम्मान मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे.

0/Post a Comment/Comments