एंकर - जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एसपी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया।
बताया जा रहा है कि टी. आर. साहू नामक व्यक्ति पिछले कई दिनों से एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहा था और लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार कर रहा था। साहू ने अपने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसकी भाभी की एलआईसी की राशि निकालने के लिए साजिश रची जा रही है।
लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर आज टी. आर. साहू सीधे एसपी कार्यालय पहुंचा और वहीं जहर का सेवन कर लिया।
घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया गया!

Post a Comment