*एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में उत्साह पूर्वक मनाई गई अंबेडकर जयंती*

Views

 




एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की कोऑर्डिनेटर रूबी पासी ने किया। आयोजन के प्रारम्भ में विद्यालय के प्राचार्य पी रविशंकर और वरिष्ठ शिक्षकों ने भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलन से किया ।


तत्पश्चात विद्यालय की शिक्षिका रूबी पासी ने बाबा साहब के जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे बाबा साहब ने समाज में व्याप्त छुआछूत जैसी बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लडते हुए संविधान के माध्यम से उन्हें समाप्त करने का प्रयास किया।


इसके बाद, विद्यालय के छात्रों - अंशुमन सिंह, सान्वी सिंह, रिचा सिंह, साहिमा सिद्दीकी, शेरिन सांगा , निहारिका तिवारी, जैनब खान, हिमांशु मलिक, कुणाल कुमार यादव, राम सिंह, अरनव यादव, अर्पिता एंजेल लकड़ा, अनुप्रिया अजय, दीपिका, आयांश अग्रवाल ने अपने भाषण के माध्यम से बाबा साहब के जीवन को साझा किया। छात्रों ने बताया कि कैसे बाबा साहब ने अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना किया और समाज के उत्थान के लिए काम किया। छात्रा कीर्ति दुबे द्वारा बाबासाहेब के जीवन से जुड़ी हुई प्रश्नोत्तरी से विद्यार्थियों के ज्ञान क़ो टाटोला जिससे छात्रों को अम्बेडकर जी के बारे में और जानने का मौका मिला। 


कक्षा सातवीं के छात्रों - शिक्षा वैश्य, रितिका सिंह कुशवाहा, अक्षिता अग्रवाल, तृषिका वर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा, तुषार पांडे, आदित्य श्रीवास्तव, समर्थ नाकरा, कार्तिकेय तिवारी ने लघु नाटिका के माध्यम से बाबा साहब के छात्र जीवन को दर्शित किया । उन्होंने बताया कि कैसे बाबा साहब ने अपने जीवन में शिक्षा के महत्व को समझा और उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की।


विद्यालय की छात्राओं - ख्याति बोथरा, याम्या केवट, नव्या जायसवाल, अपूर्वी सेन, खुशबू ने कविताओं के माध्यम से बाबा साहब की उपलब्धियों को साझा किया और छात्रों में नई चेतना और उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र अयान हुसैन, प्रज्वल बावरिया, अनुश अजय, लक्ष्य पटेल हाथ में संविधान क़ी किताब लेकर बाबा साहब के परिधान में दिखाई दिए!

आराध्या तिवारी, पलक अग्रवाल, स्वरा सोनी, पूर्वी तिवारी, आरोही छतरिया, खुशबू शा , दीप अरोड़ा, ललिता श्रीवास, रिया यादव, अंशिका साहू, ओजस सिंह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर के जीवन के चित्र अपनी पेंटिंग द्वारा प्रदर्शित किए। विद्यालय के प्राचार्य पी. रविशंकर द्वारा सभी विद्यार्थियों क़ो बाबा साहब जैसे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य क़ो प्राप्त करने क़ी प्रेरणा दी तथा शुभकामनाएं दी !


अंत में, विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती प्रियंका शाह ने बाबा साहब की सीख को बच्चों को बताया और समझाया कि कैसे उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। विद्यालय के संचालक गण द्वारा सभी विद्यार्थियों क़ो शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य क़ी कामना क़ी !

0/Post a Comment/Comments