गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत विधायक मरपच्ची पहुंचे भाजपा मण्डल सेमरा के बस्तीबगरा

Views
गौरेला पेंड्रा मरवाही -- भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार,
स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के अंतर्गत गांव चलो बस्ती चलो अभियान चलाया जा रहा है ।
इस अभियान के तहत भाजपा के समस्त जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी गांव गांव जाकर आमजन से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के स्थिति की जानकारी ले रहे हैं ।

इसी क्रम में आज मरवाही के विधायक प्रणव मरपच्ची जिला मुख्यालय से दूरस्थ क्षेत्र बस्तीबगरा के घर घर जाकर आम जनता से सीधे मुलाकात किए ।
शासन की योजनाएं प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किए ।
वहीं अपने जनप्रतिनिधि को अपने घर में पाकर क्षेत्र के लोग भी खुशी से गदगद हो गए ।
कुछ लोगों ने अपने दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिसे तुरंत संज्ञान में लेते हुए मरवाही विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने का निर्देश भी दिया ।

आमजन से घर घर संपर्क करने के बाद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, व बुजुर्गों का साल श्रीफल के साथ सम्मान भी किया गया ।

इस अवसर पर जिला मंत्री छोटेलाल सोनी, भाजपा मण्डल सेमरा के अध्यक्ष अजय तिवारी, मण्डल महामंत्री बरत पैकरा, हुकुमचंद यादव, शिवराम पोर्ते, राजकुमार पैकरा, कोमल वाकरे, धरम सिंह, जनकराम, राजकुमार आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

0/Post a Comment/Comments