जिले की न्यायिक व्यवस्था को अधिक बेहतर और सुविधा जनक बनाने के उद्देश्य से माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जयदीप गर्ग ने व्यवहार न्यायालय अकलतरा
का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने न्यायालय की कार्य प्रणाली, साफ सफाई, बुनियादी ढांचे, और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का गहन जायजा लियाl निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर शैलेन्द्र कुमार चौहान,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर मनोज कुमार कुशवाहा एवं ब्यवहार न्यायाधीश अकलतरा
शिवानी सिंह भी मौजूद रही,
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश ने जनपद कार्यालय मे संचालित वर्तमान न्यायालय भवन, निर्माणाधीन नये न्यायालय भवन का विस्तार से निरीक्षण किया, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में लापरवाही नही होनी चाहिए तथा निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करने को कहा गयाl निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी समस्याएं भी सुनीl

Post a Comment