रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बकाया वसूली अभियान तेज, आठ दुकानें सील

Views


 रायपुर : में नगर निगम ने वर्षों से डिमांड बिल और नोटिस जारी होने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। अंतिम नोटिस देने के बाद निगम की टीम ने सीधे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

चार दुकानदारों ने मौके पर किया भुगतान
नगर निगम की सख्ती का असर देखने को मिला, जहां चार दुकानदारों ने मौके पर ही अपना बकाया चुका दिया। इनसे कुल 80 हजार 592 रुपये की वसूली की गई, जिससे निगम को तत्काल राजस्व प्राप्त हुआ।

आठ दुकानों को किया गया सील, बकाया राशि 3.65 लाख से अधिक
बकाया भुगतान नहीं करने पर निगम ने आठ दुकानों को सील कर दिया। इन प्रतिष्ठानों पर कुल 3 लाख 65 हजार 510 रुपये का बकाया लंबित था। कार्रवाई के दौरान जोन 9 के राजस्व अमले ने मौके पर पहुंचकर सख्ती दिखाई।

किन दुकानों पर हुई कार्रवाई
जिन प्रतिष्ठानों को सील किया गया उनमें बरखा अग्रवाल का सैलून, अभिषेक कुमार की एज शॉप, चित्रा रेखा अग्रवाल, विवेक गोयल, सरफराज खान, शेख साजिद और इंद्रमणि मिनरल इंडिया सहित अन्य दुकानें शामिल हैं।

नगर निगम का सख्त संदेश, नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बकाया वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा और बार बार नोटिस के बाद भी भुगतान न करने वालों पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0/Post a Comment/Comments