वार्डों में पानी की समस्या को लेकर वार्ड पार्षदों ने सीएमओ के नाम सोपे ज्ञापन

Views









दिया अल्टीमेटम तीन दिनों में अपनी व्यवस्था ठीक नहीं होती है तो किया जाएगा कार्यालय की तालाबंदी 

गौरेला पेंड्रा मरवाही  / गौरेला नगर पालिका परिषद के पार्षदों ने पानी के समस्या का निदान नहीं होने पर 3 दिनों बाद ताला बंदी की कार्यवाही को लेकर सीएमओ  के नाम सौंपा ज्ञापन 

दरअसल गौरेला नगर पालिका के 15 वार्डों में से 12 वार्ड पार्षदों ने नगर मैं हो रही पानी की समस्या को लेकर मोर्चा खोल दिया जिसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा समेत समस्त वार्ड पार्षदों ने बताया कि अभी तो गर्मी शुरू हुई है और अभी से ही गौरेला नगर पालिका में पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है जिससे वार्ड पार्षदों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के मलिनिया दम स्थित कैनाल को साफ करने के नाम पर दो दिन नगर में पानी बंद कर दिया जिससे गर्मी के मौसम होने के कारण लोगों में ज्यादा हाहाकार मच गई साथ ही, अगर पूर्व सूचना मिलती तो कम से कम अपने पीने व निस्तार  हेतु पानी  की व्यवस्था कर लेते वहीं वार्ड पार्षद निलेश साहू ने बताया कि किस प्रकार पूर्व से नगर के कुछ चिन्हांकित बोर से पानी सप्लाई होती थी , उसे वैकल्पिक ना कर स्थाई रूप से किया जावे जब तक मलिनिया डेम से मिलने वाले  फिल्टर पानी  की पावर सप्लाई ग्रामर फीडर से न होकर शहरी फीडर से नहीं जुड़ जाती तब तक नगर में स्थित बोर से ही नगर की पानी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जाए , उक्त जानकारी को लेकर ज्ञापन सोपा गया है मुख्य नगर पालिका के नाम अगर तीन दिवस के भीतर नगर की पानी सप्लाई सुचारू रूप से नहीं होती है तो सभी पार्षद गण व नागरिक गणों के द्वारा नगर पालिका पर तालाबंदी की जाएगी इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद रियाज कुरेशी, अरुणा चक्रधारी, अलका ताम्रकार विक्रांत रोहिणी मनोज विश्वकर्मा अंकुर विश्वकर्मा आयुष सोनी, असलम खान पार्षद प्रतिनिधि सहित अन्य पार्षदगण मौजूद रहे ।।

0/Post a Comment/Comments