कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है पार्टी की एकता ही आगामी चुनाव में बेहतर मजबूत आधार होगा_चरण दास महंत नेता प्रतिपक्ष

Views

 



नरेंद्र अरोड़ा ,एमसीबी _कांग्रेस पार्टी  सदैव जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रही है पार्टी की एकता ही आगामी चुनाव में बेहतर मजबूत आधार होगा_चरण दास महंत नेता प्रतिपक्ष


छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के एमसीबी जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान पूरे क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क, संगठनात्मक सक्रियता और राजनीतिक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला


 उनके आगमन पर विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह स्पष्ट रूप से झलकता रहा।


खड़गवां पहुंचने पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारियों ने साथियों सहित आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


जनकपुर-माडीसरई क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष का दौरा विशेष चर्चा का विषय रहा। ग्राम पंचायत माडीसरई में उनके स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छों से जोरदार स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना रहा और जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।


दौरे के दौरान डॉ. महंत ने जनकपुर क्षेत्र के नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।


कोटाडोल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत एवं सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने ब्लॉक, मंडल, पंचायत एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर देते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं की सराहना की और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।



नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देती है और संगठन को मजबूत कर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा।

सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का विश्वास ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है, जिसे और मजबूत किया जाएगा।


जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती लाने की बात कही।


वहीं पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।



ग्राम पंचायत घाघरा में भी नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत, सांसद ज्योत्सना महंत एवं सूरज महंत का कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


दो दिवसीय दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष, सांसद ज्योत्सना महंत एवं सूरज महंत सपरिवार  खड़गवां में सरपंच सुखीत अगरिया तथा जनकपुर में रवि प्रताप सिंह के निवास पर आयोजित विवाह समारोहों में भी शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


दौरे के विभिन्न कार्यक्रमों में वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चंद्र सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रभा पटेल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, महामंत्री रफीक मेमन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, बलबीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष जनकपुर अंकुर प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ (ग्रामीण) रामनरेश पटेल, रामा यादव, पिंटू भास्कर, अमरसिंह एवं विमल हितकर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इस दो दिवसीय प्रवास ने एमसीबी जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की। साथ ही आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान की दिशा में ठोस पहल करने का संदेश भी दिया।

0/Post a Comment/Comments