गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य उद्घाटन, यूपी को मिला देश का सबसे आधुनिक और लंबा हाईवे कॉरिडोर

Views




 PM Modi inaugurates Ganga Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज  उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। करीब 37 हजार करोड़ रुपये की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मेरठ को सीधे जोड़ता है।इस परियोजना के शुरू होने से अब तक जहां 12 से 13 घंटे का सफर लगता था, वहीं अब यह दूरी सिर्फ 6 से 7 घंटे में पूरी हो सकेगी।

उद्घाटन में बड़ी हस्तियों की मौजूदगी, दिखा विकास का बड़ा विजन
उद्घाटन समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।प्रधानमंत्री मोदी ने हरदोई के मल्लावां से इस एक्सप्रेसवे को देश को समर्पित किया।

12 जिलों और 519 गांवों को सीधा फायदा, यूपी के विकास को नई रफ्तार
गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों और 519 गांवों से होकर गुजरता है।इससे न केवल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि व्यापार, रोजगार और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

भारत का सबसे एडवांस एक्सप्रेसवे, पहली बार कई आधुनिक सुविधाएं शामिल
इस एक्सप्रेसवे को तकनीकी रूप से देश के सबसे आधुनिक हाईवे में से एक माना जा रहा है।इसमें स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, सीसीटीवी निगरानी, इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम और एयरस्ट्रिप जैसी सुविधाएं शामिल हैं।शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबा रनवे बनाया गया है, जहां जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमान भी उतर सकते हैं।

टोल पर नहीं रुकेंगे वाहन, फास्ट टैग आधारित ऑटोमैटिक सिस्टम
इस एक्सप्रेसवे पर टोल कलेक्शन के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे वाहनों को रुकने की जरूरत नहीं होगी।यह सिस्टम पूरी तरह फास्ट ट्रैक और ऑटोमैटिक तरीके से काम करेगा, जिससे यात्रा और भी सुगम हो जाएगी।

120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की अनुमति, नियम तोड़ने पर कार्रवाई
गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है।इससे अधिक गति से वाहन चलाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

भविष्य में 8 लेन विस्तार की योजना, टोल दर भी तय
फिलहाल यह एक्सप्रेसवे 6 लेन का है, लेकिन भविष्य में इसे 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा।कार, जीप, वैन और हल्के वाहनों के लिए टोल दर 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित की गई है।

यूपी के विकास को नई दिशा, देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल
गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश के विकास में गेमचेंजर प्रोजेक्ट माना जा रहा है।यह परियोजना न केवल कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, बल्कि राज्य को औद्योगिक और आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाएगी।

0/Post a Comment/Comments