एन्टी नरकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

Views



⚫ *अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 02 अन्तर्राज्यीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।*


⚫ *03 लाख 04 हजार 500 रूपये कीमत का 6.090 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।* 


⚫ *अवैध गान्जा परिवहन मे प्रयुक्त 01 वाहन, 02 नग मोबाइल सहित कुल 03 लाख 71 हज़ार 500 रूपये की संपत्ति जप्त।*


⚫*रामपुर कालाहांडी (उड़ीसा) से पाटन दुर्ग (छत्तीसगढ़) मे खपाने की थी योजना*।


 ⚫*सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता*


⚫ *पिछले तीन महीने में 80 प्रकरण में कुल 5769.561 किलो (57 क्वि. 69 किलो) गांजा जब्त, 209 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 51 व 158 अन्य राज्यों से।*


एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। थाना कोमखान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रामपुर उड़ीसा से होते हुए महासमुंद की ओर लाल रंग के अपाचे मोसा. क्रमांक ओ डी 08 जी 1028 में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन की सुचना पर टेमरी जाँच नाका में घेराबंदी कर मोसा. ओ डी 08 जी 1028 को रोककर पूछताछ करने पर गांजा होना बताने पर मौके पर आरोपियों के कब्जे से करीब 6.090 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध नाराकोटिक्स एक्ट के तहत् अपराध क्रमांक 55/26, धारा 20(B)(ii)(B) नाराकोटिक एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। 


*गिरफतार आरोपी-*

1- जयधर महानन्द उर्फ सोनू पिता त्रिलोचन महानन्द उम्र 23 साल 

2- हेमंत महानन्द पिता अरुण 28 साल दोनों निवासी वार्ड 12 डुडूकेल थाना गोलामुंडा जिला कालाहांडी उड़ीसा 


*जप्त सामग्री-*

(1) 6.090 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 304500 रूपये। 

2- एक मोसा. कीमती 40,000 रू। 

3- 02 नग मोबाइल कीमती 27,000 रू.


*कुल जुमला जप्त संपत्ति 3,71,500 रू.*

0/Post a Comment/Comments