पतंजलि योगपीठ द्वारा निःशुल्क सर्व रोग निवारण योग शिविर का महत्वपूर्ण आयोजन सुनिश्चित हुआ, कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा हेतु रविवार 3 मई को होगी अहम बैठक संजय अग्रवाल सेंट्रल कोऑर्डिनेटर पतंजलि योगपीठ

Views

 


मनेंद्रगढ़। शहर में आगामी मई माह में प्रस्तावित सर्व रोग निवारण योग शिविर को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस संबंध में 3 मई को शाम 5 बजे राजस्थान भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों और समाज के प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है।

पंतजलि योग पीठ के सेंट्रल कोऑर्डिनेटर संजय अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष योग शिविर का आयोजन मई के प्रथम सप्ताह में किए जाने की योजना है। शिविर का उद्देश्य आमजन को योग, प्राकृतिक चिकित्सा और वैकल्पिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि यह शिविर पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में देश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य, प्रसिद्ध न्यूरोथैरेपिस्ट, मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ और साउंड हीलर अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में करीब 1000 लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाई जा रही है।

उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे इस पहल को सफल बनाने में सहयोग करें। 3 मई को आयोजित होने वाली बैठक में शिविर की रूपरेखा, व्यवस्थाएं और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

आयोजकों का मानना है कि इस तरह के योग शिविर न केवल लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होंगे, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता का संचार भी करेंगे। शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

0/Post a Comment/Comments