SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड की भिड़त, जानिए कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

Views

 SA vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है.

SA vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. 4 मार्च को दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले आइए जानते है क्या है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड.

टी20 इंटरनेशनल में कितनी बार हुई भिड़त?

टी20 इंटरनेशनल में अब तक दोनों टीमों के बीच 19 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें 12 मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की तो वहीं 7 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली. हालांकि, आखिरी पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की कहानी कुछ अलग रही हैं. जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है उन्होंने 3 तो साउथ अफ्रीका ने 2 मैच जीते हैं. यहीं वजह है कि दोनों टीमों के बीच पहले सेमीफाइनल मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.


0/Post a Comment/Comments