छत्तीसगढ़ राज्य की जांजगीर चांपा जिले की एक चमकता सितारा को हम छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में देखेंगे।

Views



उस चमकते सितारे का नाम प्रियांशी जायसवाल है।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।

राम फिल्म प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत सबसे अच्छी फिल्म का निर्माण होने जा रहा है उसे फिल्म का नाम है मोर पूजा के थारी इस फिल्म के कलाकार प्रियांशी जायसवाल एवं करण सिंह है जिसका शुभ मुहूर्त कवर्धा में संपन्न होने वाली है 7 मार्च को हम फिल्म की हीरोइन प्रियांशी जायसवाल के पारिवारिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला तो उन्होंने हमें निम्न जानकारी उपलब्ध कराई है।


हमारे रिपोर्टर भी जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले हैं जिन्होंने प्रियांशी जायसवाल से फोन पर कांटेक्ट किया कांटेक्ट करने के पश्चात प्रियांशी जायसवाल अपने मुखारविंद से बताया जानकारी को कि वह हीरोइन भी जांजगीर चांपा जिले की रहने वाली है जांजगीर खास लायंस क्लब चौक में रहने वाली है मगर वर्तमान में रायपुर में रहती है उनका पारिवारिक जानकारी निम्न अनुसार है जिसे हमारे रिपोर्टर के द्वारा प्रसारण किया जा रहा है।


             नाम - प्रियांशी जयसवाल

आयु - 06/09/2005

पिता - धीरेन्द्र जयसवाल

माता - संध्या देवी जयसवाल

ऊंचाई - 5 फिट 3 इंच

शहर - जांजगीर - चाम्पा

शिक्षा - बी.कॉम 




मेरा नाम प्रियांशी जायसवाल है, और मैं फिलहाल रायपुर में रहती हूँ, जबकि मेरी पूरी फैमिली जांजगीर-चापा में रहती है। मेरी पूरी पढ़ाई जांजगीर-चापा से हुई है, और मैं अभी बीकॉम की पढ़ाई भी कर रही हूँ।

मेरी उम्र 21 वर्ष है। मेरी फिल्मी दुनिया की शुरुआत मैडस्पेस अकैडमी से हुई, जहां मैंने एक्टिंग क्लासेस लीं और वहीं से मुझे एहसास हुआ कि मैं इस फिल्मी दुनिया के लिए बनी हूँ !


इसके बाद मैं रायपुर आई, जहां मैंने मैडस्पेस अकैडमी से ही कथक और बॉलीवुड डांस भी वहीं सीखी। साथ ही, मैंने भिलाई में थिएटर किया, जहां मैंने चार से पाँच महीने थिएटर एक्टिंग कीं।

मैडस्पेस द्वारा मेरा पहला प्रोजेक्ट उमंग पोहा विज्ञापन था, जो मेरा डेब्यू भी था। इसके बाद मैंने सार्थक टीएमटी परिवार के लिए एक बायोग्राफी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी।

मेरा दूसरा प्रोजेक्ट राजस्थान में हुआ, एक हॉरर फिल्म "लव इत्र," जो ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए है और बहुत जल्द रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा, मैंने उत्तर प्रदेश में "गांव का शोर" नाम की एक फीचर फिल्म की है। साथ ही, मैंने पेरी 2 सीजी म्यूज़िक एल्बम भी किया है, और मैंने कई वाणिज्यिक मैं और सरकारी विज्ञापन मैं भी काम किया है।

यह मेरी छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म होगी, जिसके लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।



उपरोक्त कथन फिल्म की हीरोइन के द्वारा हमने जानकारी प्राप्त किया जिसे हम बताना चाहते हैं।



वैसे हमारे रिपोर्टर राकेश कुमार साहू छत्तीसगढ़ी फिल्मी हीरोइन की अक्सर खबर लगते रहते हैं इसी कड़ी के अंतर्गत उन्होंने एक चमकता सितारा जांजगीर चांपा जिले से निकालकर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हीरोइन प्रियांशी जायसवाल के संबंध में विशेष जानकारी प्राप्त किया है जिसे प्रसारण किया जा रहा है यह छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी अच्छी बात है आज जिस तरह से छत्तीसगढ़ में जितने जिले हैं सभी जिलों से हीरोइन उभरते हुए छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही है सभी को मीडिया परिवार की ओर से उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

0/Post a Comment/Comments