रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।
बिलासपुर जांजगीर चांपा। बिलासपुर के जिला अस्पताल से एक गंभीर मामला सामने आया है। डिलीवरी के बाद मरीजों के परिजनों से ‘खर्चापानी’ के नाम पर पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।
मामला जिला अस्पताल बिलासपुर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक महिला स्टाफ प्रसव के बाद मरीज के परिजनों से पैसों की मांग करती नजर आ रही है। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद ‘रिवाज’ या ‘खर्चापानी’ के नाम पर रकम मांगी जाती है। बताया जा रहा है कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं। इसके बावजूद यदि पैसों की मांग की जा रही है तो यह नियमों के खिलाफ है।
आरोप है कि आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों से तो आसानी से रकम ले ली जाती है, लेकिन गरीब और जरूरतमंद परिवारों पर भी दबाव बनाया जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है और जांच की मांग उठ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।अब सवाल यह है कि निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के बीच ‘खर्चापानी’ की यह मांग कितनी सच है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
Post a Comment