भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, बोले- होली और रंगपंचमी नहीं मनाएंगे

Views


 MP News: इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वे इस बार होली और रंगपंचमी नहीं मनाएंगे. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए इंदौर महापौर ने कहा कि भागीरथपुरा में हमने अपनों को खोया है. ऐसे दुख के समय में हम सब शोक संतप्त परिवार के साथ हैं.

उन्होंने आगे कहा कि इसी कारण से होली और रंगपंचमी नहीं मनाने का निर्णय लिया गया है. इंदौर की परंपरागत गैर अपने वैभवशाली तरीके से निकले इसके लिए निर्देश दिए गए हैं. मैं गैर में शामिल नहीं रहूंगा.

इंदौर महापौर ने क्या कहा?

इंदौर महापौर भार्गव ने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. हमने अपने परिवार के लोगों को खोया है. इसी वजह से मैंने होली और रंगपंचमी नहीं मनाने का निर्णय लिया है. ऐसे समय में हम शोक संतप्त परिवार के साथ हैं.

गैर के बारे में क्या कहा?

इंदौर की प्रसिद्ध गैर के बारे में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि विश्वविख्यात रंगपंचमी की ये गैर है. अपने स्वरूप में और वैभव के साथ निकले इसके लिए जो भी संसाधन, सुविधाएं, पानी की व्यवस्था और सुरक्षा की व्यवस्था जो भी आवश्यक हैं वो करने के निर्देश दिए हैं. परंपरागत तौर से जो नगर निगम की टीम भी शामिल होगी. मैं रंगपंचमी के कार्यक्रम में शामिल नहीं रहूंगा.


0/Post a Comment/Comments