कोरबा :- जिला के वनांचल क्षेत्र पाली विकास खण्ड के खम्हरिया गाँव के हितग्राहियों को सोसाइटी संचालक द्वारा उनका अंगूठा तो लगवा लिया गया है लेकिन उन्हें विगत तीन महीनों से राशन नहीं दिया जा रहा है हर बार राशन आने पर देने की बात की जा रही है!
संस्कार भारती महिला ग्रामीण विकास स्व सहायता समूह खम्हरिया द्वारा यहाँ के सोसाइटी का संचालन किया जा रहा आज बढ़ी संख्या में महिला और ग्रामीण जिला मुख्यालय कोरबा पहुँच कर कलेक्टर जनदर्शन में सोसाइटी संचालक के खिलाफ शिकायत किया गया है और उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें सोसाइटी संचालक द्वारा उनका अंगूठा तो लगवा लिया है लेकिन दिसम्बर जनवरी और फरवरी महिने का चावल शक्कर और चना नहीं दिया गया सीधे गरीबों के हक में डांका डाल रहा है और पुछने पर हर बार एक ही जवाब दिया जाता है कि जब गोदाम से सामान आयेगा तब वितरण किया जावेगा! ग्रामीणों ने सोसाइटी संचालक के व्यवहार पर भी गंभीर आरोप लगाया है हितग्राहियों द्वारा सामान के संबंध में पुछताछ करने पर दुर्व्यवहार करता है!

Post a Comment