धान खरीदी की समय बढ़ते ही अवसर में बदलने वाले महिला तहसीलदार सहित पटवारी 35 हजार के साथ रंगे हाथ एसीबी ने धर दबोचा

Views राजेश राठौर 
दैनिक दर्पण न्यूज़ 
जांजगीर-चाम्पा बिग ब्रेक:- धान खरीदी की समय बढ़ते ही अवसर में बदलने वाले महिला तहसीलदार सहित पटवारी 35 हजार के साथ रंगे हाथ एसीबी ने धर दबोचा

धान खरीदी की अवधि बढ़ते ही इसे निजी लाभ का जरिया बनाने वाले अधिकारियों पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। पामगढ़ तहसील कार्यालय में एसीबी की टीम ने अतिरिक्त महिला तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार चोरभट्टी धान उपार्जन केंद्र से जुड़े कार्यों को लेकर केंद्र प्रभारी से दोनों अधिकारियों द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ने के बाद फाइलों के निपटारे, प्रक्रिया में सहूलियत और कार्य में अड़चन न डालने के बदले अवैध रूप से पैसे मांगे जाने का आरोप है।पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत एसीबी से किए जाने के बाद एजेंसी ने पहले गोपनीय सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर आज योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की गई..

तय योजना के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने तहसील कार्यालय में दोनों आरोपियों को 35 हजार रुपये की रिश्वत दी, पहले से तैनात एसीबी की टीम ने तत्काल दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया..

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads