बलौदा पुलिस की सख्त कार्रवाई, डरावनी मुखौटा जप्त*

Views

 





* *होली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत क्षेत्र की विभिन्न दुकानों की जांच कर लगभग 300 नग डरावने एवं भ्रामक मुखौटे जब्त किए गए*


 *पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जिले से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के व्यक्तियों के विरुद्ध सक्त कार्यवाही की जा रही है।


 *होली त्यौहारों* में कुछ असामाजिक तत्व मुखौटों का उपयोग कर पहचान छिपाकर हुड़दंग, मारपीट या अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए एहतियातन कार्रवाई की गई है।


 *थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा* ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली पर्व के दौरान डरावने, आपत्तिजनक या कानून- व्यवस्था प्रभावित करने वाले मुखौटे एवं सामान की बिक्री न करें। साथ ही, आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


 *पुलिस प्रशासन ने* चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। त्योहार को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है।

0/Post a Comment/Comments