मिशन स्कूल की विकास एवं समन्वय समिति का हुआ गठन

Views



गौरेला पेंड्रा मरवाही -- नगर पालिका के निर्देशानुसार वार्ड क्रमांक 11 गौरेला के मिशन स्कूल का विकास व समन्वय समिति का गठन किया गया। गौरतलब है कि मिशन स्कूल जिले का प्राचीन स्कूल है, जिसकी स्थापना 1929 में किया गया था, गौरेला शहर के हिर्दय स्थल में स्थित स्कूल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ज्यादातर  आदिवासी पिछड़ा वर्ग के कक्षा 6वी से 12वी के विद्यार्थी अध्ययनरत है, वर्तमान में प्राचार्य भावना आर्थर द्वारा  सीमित संसाधनों के बाद भी बेहतर प्रयास जारी है। 

गौरतलब है कि विगत दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  के जिला प्रवास में विभिन्न समाज के प्रमुखों से मुलाकात के समय मसीही समाज के  रेव्ह.अतुल आर्थर ने मिशन की संस्थाओं और सम्पत्तियों को संरक्षित करने हेतु चर्चा व निवेदन किया गया था। इसी तारतम्य में नगर पालिका के अध्यक्ष मुकेश दुबे  ने त्वरित संज्ञान लेते हुवे मिशन स्कूल में शेष चारदीवारी बनाये जाने हेतु तत्काल प्रस्ताव पास कर भूमि पूजन भी  किया गया है । छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन की सचिव श्रीमती शशि वाघे व 

उपाध्यक्ष अतुल आर्थर ने नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे  को साधुवाद दिया।

मिशन स्कूल की विकास व समन्वय समिति का मुख्य उद्देश्य होगा कि संसाधनों का उपयोग कर शाला विकास में समुचित  सहभागिता प्रदान करना और क्षेत्र का उत्तम शिक्षण संस्थान व केंद्र बनाना  ।  समिति में सदस्य- मुकेश दुबे, अतुल आर्थर, मथुरा सोनी, कुलदीपसिंह धीरज, रेव्ह. मरकुस दास, प्रफुल जेम्स, अशोक नगाइच, पुष्पराज मसीह, महेंद्र मंडल, गोविंद सहाय अग्रवाल ,  भावना आर्थर (प्राचार्य)

0/Post a Comment/Comments