______ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

Views

 



नरेंद्र अरोड़ा 

मनेंद्रगढ़। ग्राम ताराबहरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण के तत्वाधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय कबड्डी, खेल एवं अन्य विधाओं की भव्य प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गुलाब कमरो शामिल हुए।


तीन दिनों तक चले इस आयोजन में खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और खेल भावना देखते ही बन रही थी। ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।


मुख्य अतिथि गुलाब कमरो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नई दिशा देती हैं। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।


अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण रामनरेश पटेल ने अपने संबोधन में कहा—

“हमारा उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। गांव-गांव में प्रतिभा छिपी हुई है, जरूरत है उन्हें अवसर देने की। इस आयोजन में खिलाड़ियों और ग्रामीणों का जो उत्साह देखने को मिला, वह साबित करता है कि खेल हमारे समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

आने वाले समय में और भी बड़े स्तर पर खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि युवाओं को सकारात्मक दिशा मिल सके।”

उन्होंने आयोजन समिति, सहयोगियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।


प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

पुरुष कबड्डी में कुल 16 टीमें हिस्सा ली जिसमें प्रथम – खेलो इंडिया MCB बंजी और द्वितीय – कछौड़ की टीम विजयी हुई, महिला कबड्डी में कुल 8 टीमो ने हिस्सा लिया जिसमें प्रथम – खेलो इंडिया MCB बंजी और द्वितीय – खड़गवा ने बाजी मारी, रस्साकसी में पुरुष वर्ग से, कछौड़ और सिरौली, रस्साकसी महिला वर्ग से बंजी और नवगोई, सुई-धागा प्रतियोगिता में अमरबती बंजी और अनीता बंजी, मटका फोड़ प्रतियोगिता में अनीता खड़गवा और रीना बंजी, रिबन दौड़ में सुष्मिता बंजी और रीना बंजी, कुर्सी दौड़ में रीना बंजी और पुष्पा बंजी,

कर्मा नृत्य में प्रथम ढुलकु, द्वितीय सिरौली, सैला नृत्य में प्रथम बिजौर बहरा द्वितीय नवगई ने बाजी मारी।


सभी विजयी टीम और प्रतिभागियों को पुरस्कार और नगद राशि वितरण की गई, और जो प्रतिभागी और टीम विजयी नहीं हुए उन्हें सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।


इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह, सौरव मिश्रा (ब्लॉक अध्यक्ष शहरी), रफीक मेमन (महामंत्री), ओम प्रकाश गुप्ता (सांसद प्रतिनिधि), किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमोल सिंह मरावी, मंडल अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि अमर सिंह, आनंद राय, सरपंच ताराबहरा रामप्रसाद, शिवगढ़ सरपंच शिवप्रसाद कल्याण सिंह, हेमंत श्रीवास्तव, जैनुद्दीन, संजू सिंह, इमामुद्दीन, शमीम अहमद, रामलाल, छबिलाल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


सभी उपस्थित जनों ने विजयी टीमों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

0/Post a Comment/Comments