पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर के निर्देशन तथा अनुभागीय पुलिस अधिकारी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में, होली पर्व को शांतिपूर्ण

Views



पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नितीश ठाकुर के निर्देशन तथा अनुभागीय पुलिस अधिकारी  विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में, होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-सम्मत ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना पसान द्वारा थाना परिसर में एक व्यापक शांति बैठक का आयोजन किया गया।


उक्त बैठक का नेतृत्व थाना प्रभारी पसान चंद्रपाल खांडे द्वारा किया गया। बैठक में तहसीलदार  की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच, ग्राम कोटवार, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। लगभग 150 से अधिक नागरिकों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई।


बैठक के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों को होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने तथा किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई –


होलिका दहन केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही किया जाए।


किसी भी धार्मिक स्थल जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च आदि के समीप होलिका दहन अथवा रंग-गुलाल न किया जाए।


जबरन रंग लगाने, नशाखोरी, हुड़दंग, मारपीट अथवा अन्य अप्रिय कृत्यों से पूर्णतः परहेज किया जाए।


डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा एवं विधिवत अनुमति के अनुरूप ही किया जाए।


सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा उकसाने वाली सामग्री प्रसारित न की जाए।



थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने-अपने ग्रामों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल थाना पसान को दें।


बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आश्वासन दिया गया तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की सहमति व्यक्त की गई।


पर्व के दौरान क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग, निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।



0/Post a Comment/Comments