कोरबा। आज 01 मार्च 2026 को कोरबा के पूर्व विधायक एवं प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल 63 साल के हो गए। उनके जन्मदिन का मुख्य समारोह उनके निवास स्थान दर्रीरोड में रखा गया था, जहां जिला सहित प्रदेश के कई स्थानों से उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। अखबार वितरक संघ कोरबा इकाई ने उनके निवास स्थान जा कर उन्हें सुदीर्घ, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं देते हुए बुके भेंट किया। बधाई देने वालों में जिला इकाई के अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, तपेश्वर राठौर,, राजकुमार पटेल सरोज, हर्ष नेताम, विल्सन, राहुल, पप्पू, विजय, ओमकार, दीपक, अज्जू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जन्मदिन की दी बधाई..
Views
Post a Comment