रायपुर - छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फरवरी के आखिर तक बॉक्स ऑफिस में लंबी लाइन एक सपना हो चुका है। यहां तक कि जिस फिल्म के गाने विदेशों में पसंद किए गए वह भी पानी नहीं मांगी। ऐसे में अब सवाल उठता है कि टिकट खिड़की में कौन सी फिल्म संजीवनी साबित होगी?
सतीश जैन की फिल्म भी इस साल नहीं आ रही है। कम से कम उनकी फिल्म हिट की गारंटी तो बनती। एक और नाम या कहें तिकड़ी जो सफलता का पर्याय मानी जाती रही है। प्रेम चंद्राकर, भूपेंद्र साहू और दिलीप राय। इन तीनों ने मिलकर एक जमाने में इतिहास रचा जिसकी प्रशंसा स्वयं सतीश जैन भी करते हैं।
अब इनकी फिल्म मया देदे मयारु 2 यानी एमडीएम 2 की रिलीज डेट नजदीक है। 10 अप्रैल को फिल्म पूरे छत्तीसगढ़ में एक साथ रिलीज होने को तैयार है। निर्माता हैं अलक राय। ये वही अलक राय हैं जिनकी आटा चक्की को ओपनिंग नहीं लगी तो उन्होंने बिना लाग लपेट के स्वीकार कर लिया कि फिल्म वॉश आउट है। ऐसे निर्माता विरले ही मिलते हैं जो हार को एक्सेप्ट कर लें।
प्रेम चंद्राकर और उनकी टीम की फिल्म एमडीएम 2 के गाने कर्ण प्रिय हैं। स्टार कास्ट और कहानी भी अच्छी बताई जा रही है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिले। फिल्मी पंडित यह भी आशा जता रहे हैं कि 2026 की पहली हिट की प्रतीक्षा इस फिल्म से पूरी हो पाएगी। क्या ऐसा हो सकता है? इसका फैसला 10 अप्रैल तक छोड़ना सही रहेगा।
Post a Comment