राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में GPM युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया पुतला दहन----

Views
सुहैल आलम की रिपोर्ट 
गौरेला पेंड्रा मरवाही -- युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर आज युवा कांग्रेस जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के द्वारा संजय चौक गौरेला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। 

पुतला दहन के दौरान पुलिस के साथ युवा कांग्रेसियों की झड़प हुई, एप्सटीन फाइल में मोदी और उनके मंत्रीमंडल के सदस्यों और उद्योगपति मित्रों का नाम आने के दबाव और अमेरिका के कोर्ट में फंसे अडानी को बचाने के लिये मोदी सरकार ने ट्रंप के सामने सरेंडर करते हुए देश के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाने वाला ट्रेड डील कर लिया है। मोदी सरकार के इस सरेंडर नीति के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से AI समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन किया था।

इस लोकतांत्रिक विरोध से बौखलायी केंद्र सरकार ने युवा कांग्रेस के खिलाफ देश भर में दमन चक्र चलाया हुआ है। युवा कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ताओं के साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी गंभीर धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

इसके विरोध में आज युवा कांग्रेस गौरेला पेंड्रा मरवाही ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया। 

कांग्रेस ने अहिंसात्मक ढंग से विरोध प्रदर्शन का अधिकार गांधी जी से सीखा है। AI समिट में युवा कांग्रेस के बब्बर शेर वही कर रहे थे। लेकिन लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन से अंग्रेज भी डरते थे और अंग्रेजों की चाटूकारिता करने वाली विचारधारा के आज के शासक भी डरते हैं। इसी का परिणाम है कि आज अंग्रेजों के चाटुकार अंग्रेजों का अनुसरण करते हुए लोकतांत्रिक प्रदर्शन का दमन करने में लगे हुए हैं। 

इस पुतला दहन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन शर्मा, जिला महासचिव रवि राय, अमित पाठक, विद्या राठौर, अमित सोनी, निलेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी मुद्रिका सर्राटी, कुक्कू साठे, पार्षद असलम ख़ान, विक्रांत रोहणी, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अजय पुलस्त, एवनपाल पैकरा, जिला महासचिव राहुल तिवारी, सहारत उरेती, राजकमल केशरी, ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला निलेश गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष पेंड्रा मुकेश कश्यप, जिला सचिव रोहित जायसवाल, रेखा मराबी, अजय सोनवानी, जयलाल मराबी, गुलशन राठौर, कमलेश राठौर, कृष्णा धुर्वे , ईश्वर, अनिल टांडिया, राजकुमार, शिवम, भुनेश्वर यादव, खिलावन सिंह, अखिलेश गंधर्व, दीपक, विजय पैकरा, रवि पेंद्रो, दीपलाल सोनवानी, संजेश, जय बर्मन, शशांक कश्यप, योगेन्द्र काछी, मुकेश राठौर सहिंत अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments