जांजगीर चांपा.. GLD स्कूल, खैरताल में फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों पर स्टंटबाजी करने के मामले में पुलिस द्वारा की गई सख्त कार्यवाही..

Views

 




राजेश राठौर

वाहन चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 2800- 2800/₹ का समन शुल्क लिया गया... 


अपील..

पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करें।


 दिनांक 04.02.26 की है, जब फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान कार एवं स्कॉर्पियो वाहन की बोनट/छत पर युवकों द्वारा बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन चालकों को पकड़ा एवं समझाइश दी गई तथा मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए 2800- 2800/₹ का समन शुल्क लिया गया।

         

 *उक्त कार्यवाही में* निरीक्षक कमलेश सेंडे, थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

0/Post a Comment/Comments