CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से फरवरी में ही गर्मी का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल आने वाले हफ्ते में मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नजर नहीं आती है और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. वहीं प्रदेश में दुर्ग फिलहाल सबसे गर्म शहर है.
दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म
मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे के दौरान दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म बना हुआ है, यहां पर तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस तक चला गया, जो फिलहाल सबसे ज्यादा है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.9 डिग्री दर्ज किया गया है, ऐसे में यहां सुबह के वक्त हल्की ठंड का एहसास है, जबकि सुबह के वक्त हल्की धुंध भी दिख रही है.
इन शहरों में कैसा है तापमान?
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं है. वहीं प्रदेश के अन्य शहरों में
- रायपुर में 19 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है,
- बिलासपुर में 18.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है,
- पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री तापमान दर्ज,
- जगदलपुर में 16.9 डिग्री,
- राजनांदगांव में 16.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज,
मौसम में बदलाव के संकेत नहीं
फिलहाल छत्तीसगढ़ के मौसम में ज्यादा बदलाव के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं. क्योंकि राज्य में अभी कोई सक्रिय सिस्टम भी एक्टिव नहीं है, ऐसे में तेज बारिश या बादल छाने की संभावना भी नहीं दिख रही है. दोपहर के वक्त में अच्छी धूप खिल रही है.
केवल सरगुजा संभाग के जिलों में सुबह के वक्त तापमान नीचे जा रहा है, लेकिन दोपहर तक यहां भी तापमान में बढ़ोत्तरी हो जाती है. छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर बढ़ने से अब लोगों की रूटीन प्रक्रिया भी बदलाव दिख रहा है.

Post a Comment