सक्ति जिले के जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम ओड़ेकेरा मे स्थित धान खरीदी केंद्र मे नोडल अधिकारी धान खरीदी प्रभारी से सभी ग्रामवासी एवं किसान पूर्ण रूप से संतुष्ट...

Views राजेश राठौर 
दैनिक दर्पण न्यूज़ 

Sakti breking:- सक्ति जिले के जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम ओड़ेकेरा मे स्थित धान खरीदी केंद्र मे नोडल अधिकारी धान खरीदी प्रभारी से सभी ग्रामवासी एवं किसान पूर्ण रूप से संतुष्ट...

जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम ओड़ेकेरा मे सभी किसान नोडल अधिकारी एवं धान खरीदी प्रभारी से पूर्ण रूप से किसानों को सहयोग दिया जा रहा हैं एवं संतुष्टि जनक खरीदी किया जा रहा हैं...
शासन के नियमानुसार ओड़ेकेरा मंडी प्रभारी के द्वारा खरीदी की जा रही हैं, किसानों से पूछने या तौल के बारे मे जाँच पर सही जानकारी पाया गया, और मंडी प्रभारी के बारे मे बताया गया की किसानों का सहयोग उनके माध्यम से किस प्रकार से किया जा रहा हैं..

जिस प्रकार स्थिति अभी दयनीय हो गई हैं, क्योंकि शासन के माध्यम से धान का उठाव 31 जनवरी तक बंद कर दिया गया है,.
धान खरीदी तो जोर शोर से हो रहा है पर उठाव पूरी तरीका से बंद है, जिन धान मंडियो मे जगह कम हैं या धान रखने की जगह नहीं है उनके पास समस्या आन पड़ी है की किसान की मेहनत की कमाई को किस प्रकार संजोकर रखे...

किसानों का कहना हैं की हम फसल उगाने के लिए जी जान से मेहनत करते हैं और आज हमको अपने ही आनाज को बेचने के लिए भटकना पड़ रहा हैं, अधिकारियो के द्वारा हमारे घरों मे जाँच किया जा रहा हैं,.
कई किसानों का तो यहाँ तक कहना की अगर आप अधिकारियो को किसी को पकड़ना ही हैं तो दारू-गांजा बेचने वालो को क्यों नहीं पकड़ते, इससे लोगो का भला भी होगा...

जिस प्रकार से किसान आज परेशान हैं, अपने मेहनत को शासन तक पहुंचाने में,...........
उनको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं..

जैसे:- टोकन न मिलना, सत्यापन में देरी, पोर्टल की समस्या और धान के उठाव में देरी..
जिससे किसानों का धान उनके घर में ही p
पड़ा हैं और वो आपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पा रहे हैं, जबकि उनकी खरीदी की अंतिम तिथि (31जनवरी) नजदीक आ रही हैं..
समय सीमा का दबाव के साथ समस्या और भी गंभीर नजर आ रही हैं की किसान अपना मेहनत की कमाई कैसे हासिल कर पायेंगे..
बनअधिकार पट्टे के किसानों की समस्या:- बनअधिकार पट्टा (वनपट्टा) धारक किसानों का पंजीयन एग्री पोर्टल में नहीं हो रहा हैं जिससे वे खरीदी से वंचित हैं...

0/Post a Comment/Comments