कोरबा :- जिला के पटाड़ी सरगबुंदिया में अदाणी पावर प्लांट 1600 मेगावाट विस्तार परियोजना की जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के कुछ विरोध और समर्थन के साथ शांति पूर्वक संपन्न हो गया।
लेकिन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा ग्रामीणों की उपस्थिति स्थानीय ग्रामीणों ने अदाणी पावर प्लांट के विस्तार जनसुनवाई में ज्यादा रुचि उत्साह दिखाई नहीं दे रहा था पंडाल की कुर्सियां खाली पड़ी थी खासकर महिलाओं की इस जनसुनवाई में जितने ग्रामीण उपस्थित थे उससे कई गुना पुलिस और प्रशासन के लोग उपस्थित थे जो चर्चा का विषय बना रहा। पिछले बार की जनसुनवाई में यहां पर ग्रामीण हिंसक हो गये थे और जनसुनवाई भयानक हो गई थी और ग्रामीण पुलिस और प्रशासन के लोगों पर हमला कर दिये थे शायद इसी कारण से सुरक्षा और शांति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही है।
Post a Comment