गौरेला पेंड्रा मरवाही -- छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के तत्वाधान में जिले के समस्त पेंशनर साथियों का एक दिवसीय जिला वार्षिक सम्मेलन एवं सौहार्द समारोह 14 फरवरी 2026 को मरवाही क्षेत्र के अंतर्गत स्थित नेचर कैंप में आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मरवाही विधानसभा के युवा एवं प्रतिष्ठित विधायक माननीय प्रणव कुमार मरपश्चि रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मरवाही नगर पंचायत के माननीय अध्यक्ष श्रीमती मधु बाबा ने शिरकत की
सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रांत अध्यक्ष माननीय श्री आर के थावाहित जी संतोष राठौर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम में लगभग 200 पेंशनर साथी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी संगठन के चारों तहसीलों के अध्यक्ष द्वारा अपने-अपने तहसील का संगठन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया एवं वाचन किया गया इसके पश्चात जिला के अध्यक्ष हरि शरण सिंह नहरेल द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन जिला सचिव प्रकाश नामदेव द्वारा किया गया
सम्माननीय अतिथियों का स्वागत साल और श्रीफलसे पुष्प माला से एवं बुके द्वारा पेंशनों के द्वारा भारी संख्या में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महोदय द्वारा अपने उद्बोधन में पेंशनर संघ के कार्यों की सराहना करते हुए सीनियर सिटीजन बुजुर्ग जनों का आशीर्वाद चाहा संघ के लिए भवन उपलब्ध कराने के लिए भी अपनी सहमति प्रदान की भूमि प्राप्त करने के लिए उनके द्वारा पहल करने की भी बात कही गई
विशिष्ट अतिथि मधु बाबा द्वारा भी पेंशनरों का नमन करते हुए संगठन को और गति प्रदान करने के लिए उनके द्वारा कहा गया
प्रांत अध्यक्ष आर के थावाहितद्वारा पेंशन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की 80 वर्ष से ऊपर के समस्त पेंशनरों का स्वागत वंदन अंग वस्त्रम प्रदान कर मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिवर्ष संघ के द्वारा किया जाता है
जिसमें बहुत ही उत्साह के साथ पेंशनर साथीभाग लेते हैं कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था संघ के कोषाध्यक्ष प्रकाश राय द्वारा द्वारा किया गया तहसील के अध्यक्ष रामनरेश शर्मा ललन सिंह ए आर विश्वकर्मा नाथू प्रसाद गुप्ता के साथ सत्यनारायण चौक से प्रकाश नामदेव आरके शर्मा एमपी नामदेव कपूर चंद साहू मोहिनी शंकर तिवारी सोमनाथ तिवारी एवं समय लाल मिश्रा मरवाही से बिंदेश्वरी दुबे तिवारी आदि अनेक पेंशनर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे



Post a Comment