जांजगीर चाम्पा:-विकासखंड नवागढ़ के अंतर्गत ग्राम गोधना भाठापारा गुड़ी में सीसी रोड निर्माण कार्य प्रगति पर..

Views

 


राजेश राठौर 

Bhatha Para Gudi Godhana में सीसी रोड निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। ग्रामवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए पंचायत द्वारा यह महत्वपूर्ण कार्य कराया जा रहा है..

इस निर्माण कार्य का निरीक्षण एवं मार्गदर्शन अजय साहू (सरपंच), बसंत साहू(उपसरपंच प्रतिनिधि) एवं पंचगण द्वारा लगातार किया जा रहा है। कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता को प्राथमिकता दी जा रही है..


सरपंच अजय साहू ने बताया कि सीसी रोड निर्माण से आवागमन में सुविधा होगी तथा बरसात के दिनों में कीचड़ की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उपसरपंच प्रतिनिधि बसंत साहू ने कहा कि पंचायत विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और ग्राम के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है..


ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है..

ग्राम विकास की ओर एक और सशक्त कदम..

0/Post a Comment/Comments