बिलासपुर – तिफरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पेंट और पुट्टी बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अनव इंडस्ट्री के परिसर के भीतर रखे ज्वलनशील केमिकल पदार्थों में आग लगने के बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और पूरे फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।भयानक थी कि दूर से ही धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। फैक्ट्री में रखे केमिकल और पेंट सामग्री के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई आ रही है।
एहतियात के तौर पर आसपास के कर्मचारियों और लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटा दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, हालांकि फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।


Post a Comment