भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राम चरित द्विवेदी ने राज्य सरकार के बजट के पक्ष में सशक्त बयान जारी करते हुए कांग्रेस नेताओं के वक्तव्यों की कड़ी निंदा की

Views



 नरेंद्र अरोड़ा मनेन्द्रगढ़ ___ भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राम चरित द्विवेदी ने राज्य सरकार के बजट के पक्ष में सशक्त बयान जारी करते हुए कांग्रेस नेताओं के वक्तव्यों की कड़ी निंदा की है* उन्होंने कहा कि यह बजट आमजन, किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग को समर्पित है, जो प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने वाला है।

राम चरित द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार का बजट दूरदर्शी सोच और समावेशी विकास का प्रतीक है। इसमें बुनियादी ढांचे के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी गई है। सड़कों, पुलों, आवास, सिंचाई, बिजली और जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं, जिससे प्रदेश की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा बजट को लेकर दिए जा रहे बयान नकारात्मक राजनीति से प्रेरित हैं। कांग्रेस को जब-जब विकास दिखाई देता है, तब-तब वह भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने का प्रयास करती है। प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से कांग्रेस में बौखलाहट साफ नजर आ रही है, क्योंकि अब जनता उनके खोखले वादों और विफल नीतियों को भली-भांति समझ चुकी है।

द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। बजट में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए योजनाएं, किसानों के लिए राहत और व्यापार-उद्योग को बढ़ावा देने वाले प्रावधान शामिल हैं। यही कारण है कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास का रोडमैप साबित होगा।

अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नकारात्मक बयानबाजी छोड़कर जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। जनता अब विकास चाहती है और भाजपा सरकार उस भरोसे पर पूरी तरह खरी उतर रही

0/Post a Comment/Comments