बहेरा केरिझरिया में कृषक चौपाल संपन्न, किसानों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान..

Views
गढ़ उपरोड़ा (25 फरवरी)ग्राम गढ़ उपरोड़ा के बहेरा केरिझरिया में 25 फरवरी को किसान मित्र के नेतृत्व में कृषक चौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित हुए और अपनी कृषि संबंधी समस्याओं को खुलकर रखा।
कृषक चौपाल में ग्राम कृषि विस्तारक अभिनीत रॉय द्वारा शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, उन्नत बीज वितरण, जैविक खेती, मृदा परीक्षण एवं कृषि यंत्रीकरण से जुड़ी योजनाओं के बारे में बारीकी से अवगत कराया। साथ ही उपस्थित किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु आवश्यक कदम उठाए गए।
इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कौशिल्या विश्वनाथ कंवर की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने किसानों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बहेरा कृषि मित्र मौसम कंवर की सक्रिय भूमिका रही। उनके उत्कृष्ट जनसंपर्क और समन्वय के कारण बड़ी संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित हुई, जिससे यह कृषक चौपाल सार्थक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम के अंत में किसानों ने ऐसी चौपालों के नियमित आयोजन की मांग की, ताकि उन्हें समय-समय पर कृषि संबंधी मार्गदर्शन मिलता रहे।

0/Post a Comment/Comments