रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।
रायपुर //जांजगीर चांपा- हमर भुइयां, हमर महतारी का एक शानदार पोस्टर लॉन्च हुआ जिसमें इस फिल्म के डायरेक्टर & कोरियोग्राफर बाबा बघेल , इस फिल्म के स्टोरी, डायलॉग & स्क्रीनप्ले राइटर रोहित देवांगन एवं फिल्म से जुड़े मुख्य कलाकार शिवा साहू, हर्ष चंद्र, एवं तनु प्रधान , एवं आलोक मिश्रा, आशीष शर्मा , हरि शंकर, मुकेश शर्मा, बुद्धम श्याम , दिनेश सिन्हा , लीना कोसमा , राज सोनी के उपस्थिति में फिल्म पोस्टर लॉन्च रुख – हमर भुइयां , हमर महतारी के दौरान उपस्थित थे । इस फिल्म पोस्टर लॉन्च में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले मोहन सुंदरानी उपस्थित रहे एवं साथ ही छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार करन खानऔर फिल्म डायरेक्टर एंड प्रोड्यूसर अनुपम वर्मा , फिल्म प्रमोटर नवीन सिन्हा cg फिल्म कोरियोग्राफर संजू तांडी, cg फिल्म एक्टर जीत शर्मा, एल्बम एक्टर योगी चार्ली और साथ राजा शेंद्रे उपस्थित रहे। बाबा बघेल जी का कहना है कि इस फिल्म का निर्माण की तैयारी पिछले 4 वर्षों से की जा रही थी। जिसमें कास्टिंग को लेकर फिल्म मेकर टीम असहमत थे। जिसके वजह से फिल्म का मुहूर्त एवं पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम नहीं हो पा रहा था। फिल्म में संगीतकार ऋषभ ठाकुर , संजय वर्मा , एवं हेमंत रजवाड़े तथा गीत राहुल डडसेना , ऋषभ ठाकुर , एवं संजय वर्मा का है। सहायक निर्देशक अनुपमा मनहर , शिव चतुर्वेदी है। वहीं फिल्म का कमान d.o.p राज ठाकुर जी ने संभाला है फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनर हर्षा मेकअप प्रवीण प्रोडक्शन मैनेजर विनोद शर्मा एवं एरियल d.o.p अमनजीत महंत है। फिल्म का शूटिंग छत्तीसगढ़ के मिनी शिमला कहे जाने वाला चिरमिरी जिला mcb में होना तय किया गया है।
इस फिल्म के प्रमोटर अरुण कुमार ने हमें बताया कि फिल्म की शूटिंग बहुत ही जल्द चालू होने वाली है और जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमा घर में प्रदर्शित किए जाने की संभावना है।


Post a Comment