बिलासपुर फिल्म संगठन के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Views



बिलासा अवार्ड सम्मान 14 मार्च को आयोजन किया जाएगा।

रिपोर्टर राकेश साहू जांजगीर चांपा

रायपुर //बिलासपुर //जांजगीर चांपा।छत्तीसगढ़ राज्य के न्याय धानी बिलासपुर में बिलासपुर फिल्म संगठन के द्वारा बिलासा केवट के नाम से सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा 14 मार्च 2026 को यह जानकारी बिलासपुर फिल्म संगठन के माध्यम से जानकारी प्राप्त होने के बाद समाचार का बुलेटिन जारी किया जाता है इसके अंतर्गत फिल्म कलाकारों निर्माता निर्देशक एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए मीडिया वालों को भी सम्मान किया जाता है यह कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है

इस कार्यक्रम का आयोजन इसलिए किया जाता है कि बिलासपुर जिले का नाम बिलासा केवट एक महिला थी जिसके नाम पर बिलासपुर जिले का नामांकन हुआ था जिसके आधार पर फिल्म संगठन के द्वारा संगठन बनाया गया बिलासपुर फिल्म संगठन के नाम से संचालित संगठन के द्वारा विलास केवट के नाम से स्मृति में यह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है आयोजन के दौरान बताया गया है कि फिल्म के कलाकार निर्माता निर्देशक प्लेबैक सिंगर एवं फिल्म से जुड़े हुए व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है और यह भी विशेष पहल की जाती है की सबसे बड़ी तंत्र होती है वह तंत्र होती है मीडिया तंत्र मीडिया तंत्र को भी सम्मानित किया जाता है क्योंकि मीडिया के बगैर फिल्मी खबर हो या अन्य खबर का प्रसारण करने में मीडिया से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित किया जाता है क्योंकि उनकी अहम भूमिका होती है हर खबर को प्रसारण करने में उनका बहुमूल्य योगदान रहता है जिसकी वजह से सम्मानित किया जाता है बिलासा केवट के स्मृति में बिलासा अवार्ड के सम्मान में एक मोमेंटो दिया जाता है और सम्मान पत्र भी दिया जाता है।

यह जानकारी बिलासपुर फिल्म संगठन के द्वारा जारी किया गया है जिस खबर कोई प्रसारण के लिए जय शीतला मैया के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार साहू के द्वारा जारी किया जाता है जो कि हमारे छत्तीसगढ़ी फिल्मों की खबर को प्रसारण करते है। 

यह कार्यक्रम 14 मार्च 2026 को दिन शनिवार को शाम को 6:00 बजे से आयोजित किया जाएगा जिसकी विधिवत घोषणा कर दी गई है।

रिपोर्टर छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री एवं रिपोर्टर राकेश कुमार साहू।

0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads

Ads 2

Ads2