फिल्म के निर्माता निर्देशक एवं कलाकार विधायक ईश्वर प्रसाद साहू से किए सौजन्य मुलाकात..

Views

रिपोर्टर एवं प्रमोटर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा।
रायपुर -छत्तीसगढ़ राज्य के राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ी फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक एवं फिल्म के यूनिट छत्तीसगढ़ राज्य के विधानसभा में विधायक ईश्वर प्रसाद साहू से सौजन्य मुलाकात किया मुलाकात के दौरान फिल्म दंगल द बिरनपुर ईश्वर सत्य के लिए आगामी 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ राज्य में प्रदर्शित होने वाली फिल्म है इसके संबंध में ईश्वर प्रसाद साहू से सौजन्य मुलाकात करने के पश्चात रिलीज के संबंध में एवं प्रदर्शन के संबंध में जानकारी का आदान-प्रदान हुआ इस दौरान ईश्वर प्रसाद साहू ने कहा कि यह मेरे लिए बड़ी सौभाग्य की बात है कि मेरी फिल्म अर्थात मेरे पुत्र भुवनेश्वर प्रसाद साहू के जीवन पर आधारित फिल्म का निर्माण होने के पश्चात आज वह घड़ी आ चुकी है कि दर्शकों को दिखाने के लिए मेरी ही फिल्म छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर में प्रदर्शित होने वाली है फिल्म का नाम दंगल द वीरनपुर ईश्वर सत्य के नाम से टाइटल है इसमें मेरी जिंदगी को दिखाया गया है पर्दों की माध्यम से मेरी जिंदगी को देखेंगे दर्शरक एवं सिनेमा प्रेमी फिल्म के निर्माता के लिए सदैव आभारी रहूंगा।

फिल्म के निर्माता एवं कलाकार एवं निर्देशक के द्वारा संयुक्त बयान में यह कहा गया कि यह फिल्म बहुत ही जल्द आगामी 3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमा ग्राहक में प्रदर्शित किया जाएगा यह एक कहानी है की एक सांप्रदायिक दंगा होता है जिसमें की एक हिंदू लड़के की मुसलमान लड़के ने घर में घुसकर तबातोड हमला कर के एक रिक्शा चलाने वाले के बेटे की हत्या कर देता है जिसके जीवन पर आधारित फिल्म है इस आशा एवं विश्वास के साथ अपील करना चाहेंगे कि इस फिल्म को छत्तीसगढ़ के सिनेमा प्रेमी अवश्य देखेंगे और भरपूर आशीर्वाद देंगे।

मुलाकात के दौरान विधायक ने फिल्म देखने के लिए अवश्य आने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए फिल्म यूनिट को आश्वासन दिया कि मैं अवश्य पिक्चर को देखूंगा।

हम बताना चाहेंगे कि इस फिल्म के मुख्य कलाकार पवन गांधी ईश्वर प्रसाद साहू की भूमिका में शालिनी विश्वकर्मा सती साहू की भूमिका में एवं अन्य कलाकार नेहा शुक्ला अवनीश फिल्म में अन्य कलाकार है जिनका नाम अभी उपलब्ध नहीं है हमारे संवाददाता को आगामी जो भी खबर लगेगी इस फिल्म के संबंध में तो सभी कलाकारों का नाम अंकित किया जाएगा।


हमारे रिपोर्टर एवं फिल्म के प्रमोटर राकेश कुमार साहू कहते हैं कि यह एक जीवन की कहानी है जिसे रुपहले पर्दे पर दिखाया जाएगा।

0/Post a Comment/Comments