दैनिक दर्पण न्यूज़
जांजगीर-चांपा।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला–जांजगीर-चांपा द्वारा शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा को ज्ञापन सौंपा गया,देवकांत द्विवेदी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अकलतरा एवं चक्रपाल तिवारी की मौजूदगी में फेडरेशन के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार गोपाल के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिनांक 27.02.2026 को दिया गया।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 01.04.2025 की स्थिति में 25.02.2026 को जारी वरिष्ठता सूची में कई त्रुटियां पाई गई हैं, जिनमें जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, स्थानांतरण से आए शिक्षकों के क्रम में अंतर, वर्ष 2022 एवं 2024 में पदोन्नत प्रधान पाठकों के नाम, मृत शिक्षकों के नाम शामिल होने जैसी त्रुटियां प्रमुख हैं। फेडरेशन ने इन सभी त्रुटियों के शीघ्र सुधार की मांग की है।
इसके अतिरिक्त, दावा-आपत्ति के लिए पर्याप्त समय प्रदान करने, व्ही.एस.के. ( VSK) एप के संबंध में पारदर्शी एवं सर्विस बुक तथा कोष लेखा संबंधी त्रुटियों का निराकरण करने तथा स्थानांतरण से प्रभावित शिक्षकों की वरिष्ठता के संबंध में स्पष्ट मार्गदर्शन जारी करने की मांग भी की गई है।
फेडरेशन पदाधिकारियों ने मांग की है कि उक्त विषयों पर उच्च प्राथमिकता के साथ कार्यवाही करते हुए शिक्षकों के हितों की रक्षा की जाए, जिससे किसी भी शिक्षक को अनावश्यक नुकसान न हो।
इस अवसर पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार गोपाल,
जिलासचिव दिनेश तिवारी, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मधु कारकेल,संगीता सोनी कार्य. जिलाध्यक्ष,रामस्वरूप साहू ब्लॉक अध्यक्ष बलौदा,प्रमीत सिंह जिला संयोजक,अजय पांडे,चंद्र प्रकाश यादव,सुरेश साहू, महेंद्र सिंह,खमेलाल धीवर ब्लॉक सचिव दीपक यादव सहित पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे..
Post a Comment