क्षेत्र में मंगलवार को हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

Views





 मनेन्द्रगढ़। क्षेत्र में मंगलवार को हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतकों की पहचान अवधेश आ.गुरुवचन (उम्र 28 वर्ष) और मोनू उर्फ अखिलेश आ.गुरुवचन, दोनों सगे भाई, निवासी रामानुजनगर तथा तीसरे मृतक श्याम सिंह गोंड आ. गोविन्द सिंह(उम्र 45 वर्ष) निवासी ग्राम घाघरा के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम घाघरा से एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी कार्य से निकले थे। काफी समय तक जब वे अपने गंतव्य पर नहीं पहुंचे और संपर्क भी नहीं हो सका, तब परिजनों को चिंता हुई। बाद में धनहर के पास तिलोखन जंगल क्षेत्र में सड़क किनारे तीनों के शव पड़े मिलने की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही केल्हारी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मनीष धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

पुलिस द्वारा दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा संभावित मार्गों पर पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

इस दुखद घटना से मनेन्द्रगढ़ सहित रामानुजनगर और घाघरा क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की

0/Post a Comment/Comments