राजनांदगांव/छ.ग - विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में माय भारत राजनादगांव एवं कॉन्फ्लुएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में, किया जाना है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय चर्चाओं में हिस्सा लेने और विकसित भारत@2047 के विज़न में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।
प्रतियोगिता विषय "इमरजेंसी के 50 साल: इंडियन डेमोक्रेसी के लिए सबक" रहेगा। 18-25 साल के युवा आवेदन करके भाग ले सकेंगे।
इस प्रतियोगिता के बारे में प्रो. विजय मानिकपुरी, कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो ने कहा, "प्रतियोगिता के लिए चयनित उम्मीदवारों को स्टेट लेवल चैंपियनशिप के लिए आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, जो कि स्टेट असेंबली विधानसभा पर आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता युवाओं को अपने विचारों को व्यक्त करने और राष्ट्रीय चर्चाओं में हिस्सा लेने का एक अच्छा अवसर है। हम सभी युवाओं से अपील करते हैं कि वे इस प्रतियोगिता में भाग लें और विकसित भारत@2047 के विज़न में योगदान दें।"
प्राचार्य डॉ. रचना पांडे ने कहा, "कॉलेज में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमें उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता युवाओं को प्रेरित करेगी और उन्हें अपने भविष्य के लिए तैयार करेगी।"
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक युवा कॉन्फ्लुएंस कॉलेज राजनांदगांव में संपर्क कर सकते हैं।
Post a Comment