राकेश न्यूज़ एजेंसी जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।
अमन मूवीज़ मार्क प्रजेन्ट्स के बैनर तले निर्मित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘मया दे दे मयारू-2’ का मनमोहक गीत “मया होगे तोर…” अमारा म्यूज़िक के यू ट्यूब चैनल पर लॉच हुआ। मन कुरैशी, लक्षित झांझी, दीक्षा जायसवाल एवं इशिका यादव जैसे कलाकारों पर फ़िल्माए गए इस गीत के लिए आवाजें दी हैं ममता चंद्राकर, सुनील सोनी, अनुराग शर्मा एवं पूरवी चंद्राकर ने।
निर्माता अलक राय ने बताया कि ‘मया दे दे मयारू-2’ का प्रदर्शन 10 अप्रैल को पूरे छत्तीसगढ़ में होने जा रहा है। फ़िल्म का निर्देशन प्रेम चंद्राकर एवं भूपेन्द्र साहू ने किया है। गीत व संगीत भी इन्हीं दोनों का है। कोरियोग्राफी कटक के बॉबी मास्टर ने किया है और इसके डी ओपी दिलीप राय है सह निर्माता अमन राय एवं डाली राय इस तरह से यह फिल्म काफी अच्छी चलेगी क्योंकि कहां जाता है कि जिस फिल्म के गीत अच्छी रहती है वह फिल्म सुपर डुपर हिट होती है वैसे प्रेम चंद्राकर एवं भूपेंद्र की जोड़ी काफी अच्छी है एवं फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर का विशेष सहयोग रहता है फिल्म के निर्माण एवं प्रदर्शन होते तक।
इस फिल्म के कलाकारों का संयुक्त कथन है कि इस तरह की फिल्म काफी अच्छी रहती है पब्लिक का प्यार ही सर्वोच्च प्राथमिकता रहती है आज के दौर में एक से बढ़कर एक कंपटीशन वाली फिल्म बनने लगी है क्योंकि जिसमें हीरो हीरोइन की जोड़ी काफी अच्छी रहती है तो वह फिल्म काफी अच्छी चलती है कहा जाता है कि मन कुरैशी और दीक्षा जायसवाल इशिका यादव काफी टैलेंटेड एवं खूबसूरत अदाकारा एवं अदाकारी में चार चांद लगा देते हैं। इस फिल्म के रिपोर्टर एवं प्रमोटर राकेश कुमार साहू का कहना यह है कि माया देदे मायारू भाग 2 पहले के ही तर्ज में बनाया गया है थोड़ी बहुत परिवर्तन की गई है कलाकार वर्तमान के हैं एवं फिल्म की जो कहानी है वह पुरानी माया देदे मायारू के तरह है इसका पार्ट 2 बनना बहुत जरूरी होता है इसलिए फिल्म के निर्माता ने सोचा कि भाग 2 को जल्द से जल्द दर्शकों को लोकार्पण करेंगे यह लोकार्पण तारीख है 10 अप्रैल को निर्धारित किया गया है।
रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ राज्य।



Post a Comment