विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ दीवान को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन..

Views राजेश राठौर
दैनिक दर्पण न्यूज़
जांजगीर चांपा- आज नवागढ़ विकासखंड शिक्षा अधिकारी  महेंद्रधर दीवान जी को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेक राठौर जी के नेतृत्व में आयकर गणना पत्रक भरने हेतु व्यक्तिगतरूप से मूल प्रति फार्म 16 उपलब्ध कराने हेतु ज्ञापन सौंपा गया जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दूरभाष से खंड लिपिक से बात करके शिक्षकों के आयकर गणना पत्रक भरने हेतु फार्म 16 के मूल प्रति उपलब्ध कराने के निर्देश दिए..
 ज्ञापन सौपने दिलीप कुमार भारती जिला कोषाध्यक्ष, रामेश्वर आदित्य जिला उपाध्यक्ष, धन्यकुमार पाण्डेय, दीपक थवाईत एवं शेषनारायण राठौर उपस्थित रहे..

0/Post a Comment/Comments