एकल शिक्षकिय विद्यालय में शिक्षक व्यवस्था करने सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने कलेक्टर और डीईओ कोरबा को किया निर्देशित..

Views





कोरबा/छत्तीसगढ़ जिला के दुरस्त क्षेत्र विकास खण्ड पाली ग्राम पंचायत कोरबी के आश्रित मोहल्ला छुईयापारा के एकल शिक्षकिय पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक व्यवस्था करने के लिए सरपंच के अगवाई में शाला विकास समिति के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को पत्र लिखा गया है जिसमें बताया गया है की विद्यालय में छात्र छात्राओं की दर्ज संख्या 108 हैं जिसमें कुल चार शिक्षक पदस्थ रहे हैं जिसमें सितंबर माह में तीन शिक्षक प्रमोशन पाकर अन्यंत्र स्थानंतरण हो गये हैं जिससे विद्यालय एकल शिक्षकिय हो गया है  जिससे छात्र छात्राओं का पढ़ाई लिखाई का ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है तथा इसकी जानकारी सरपंच द्वारा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत को भी विद्यालय में शिक्षक की समस्या से अवगत कराया गया जिसमें उनके द्वारा  जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा एवं कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखकर यथाशीघ्र छुईयापारा कोरबी के विद्यालय में शिक्षक उपलब्ध कराने को कहा गया है जिस पर डीईओ कोरबा और कलेक्टर द्वारा यथाशीघ्र शिक्षक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया है!

0/Post a Comment/Comments