*नगर पंचायत बम्हनीनडीह चुनाव की सम्हाली कमान, प्रियंका शुक्ला के प्रथम आगमन पर खुशी का माहौल*
*प्रदेश प्रवक्ता का बम्हनीनडीह नगर में प्रथम आगमन, आप की महिला कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह*
*नगर पंचायत बम्हनीनडीह चुनाव का शंखनाद, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला का प्रथम नगर आगमन*
*महिलाओं ने फूलों से किया जोरदार स्वागत, नगर पंचायत बम्हनीनडीह चुनाव प्रभारी प्रियंका शुक्ला का प्रथम नगर प्रवेश*
*हाईकोर्ट वकील और प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में जांजगीर लोकसभा के बम्हनीनडीह नपं चुनाव की रणनीति तय*
जिला ब्यूरो जांजगीर। जांजगीर जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में 06 जनवरी 2026 को आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता एवं बम्हनीनडीह नगर पंचायत प्रभारी प्रियंका शुक्ला और प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का प्रथम नगर आगमन से लोकसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह का संचार हुआ, बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव हेतु आज बम्हनीनडीह के वार्ड क्रमांक 01 में बैठक आयोजित की गई, साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र भ्रमण करते हुए वार्ड 09 में छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा से नगर पंचायत चुनाव का आगाज किया गया।
प्रियंका शुक्ला ने बताया कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ बचाबो यात्रा के माध्यम से रैली निकालकर जनता से अपील की गई कि वे इस परिवर्तनकारी राजनीति से जुड़ें और ईमानदार, जवाबदेह व जनहितकारी शासन के निर्माण में सहभागी बनें, प्रियंका शुक्ला ने आगे बात रखी कि भारी संख्या में उपस्थित नारी शक्ति की आम आदमी पार्टी के लिए बढ़ती लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में बड़े स्तर पर राजनैतिक बदलाव संभव है।
इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार आम जनता के स्थानीय मुद्दों—शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान एवं नगर विकास—को प्राथमिकता देते हुए जमीनी स्तर पर ईमानदार राजनीति कर रही है। प्रियंका शुक्ला जी के मार्गदर्शन में यह बैठक वार्ड क्रमांक 01 बम्हनीडीह में संपन्न हुई, बैठक के पश्चात नगर पंचायत क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा अभियान के तहत पैदल मार्च कर यात्रा भी निकाली गई।
लोकसभा सचिव राजेश पुरी गोस्वामी ने बताया कि महत्वपूर्ण बैठक में संगठन, पार्टी की जमीनी मजबूती एवं आगामी बम्हनीडीह नगर पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में आम आदमी पार्टी सक्ती और जांजगीर जिले के सभी जिला, विधानसभा, ब्लॉक एवं नगर स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु आगे की कार्ययोजना और चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान जांजगीर लोकसभा की प्रभारी लोकसभा अध्यक्ष परमेश्वर सांडे, लोकसभा सचिव राजेशपुरी गोस्वामी,लोकसभा उपाध्यक्ष टिकेश्वर चंद्रा,जिला अध्यक्ष ईश्वर साहू समेत सभी पदाधिकारीगण और भारी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
प्रेषक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सादर प्रेषित।🙏🏻
जारीकर्ता :
आम आदमी पार्टी, जिला जांजगीर चांपा


Post a Comment