युवा कांग्रेस विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को देंगे धरना प्रदर्शन, सौंपेंगे ज्ञापन

Views



गौरेला पेंड्रा मरवाही / जिला युवा कांग्रेस द्वारा जिले एवं प्रदेश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। संवैधानिक कानून व्यवस्था का परिपालन न होने और किसान भाइयों की अनदेखी से आक्रोशित होकर युवा कांग्रेस कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी।


युवा कांग्रेस के द्वारा SDM पेंड्रारोड एवं गौरेला थाना में सूचना दिया 

दरअसल गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जहां युवा कांग्रेस के द्वारा प्रदेश एवं GPM जिले विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें धान खरीदी में धान की लिमिट बढ़ाने तथा किसानों का टोकन देकर सम्पूर्ण धान खरीदने ,ग्राम पंचायतों में 15 वें वित्त राशि तत्काल देने,जिले में सड़कों की बदहाल व्यवस्था दुरूस्त करने, पेण्ड्रा बायपास सड़क निर्माण अविलंब शुरू करने, जिला अस्पताल व्यवस्था दुरूस्त करने एवं रिफर सेंटर में रोक लगाने,मनरेगा कानून को हटांकर मजदूरों का रोजगार छीनने की साजिश बंद हो, बिजली बिल में विद्युत दर बढ़ोत्तरी एवं स्मार्ट मीटर के नाम पर शोषण बंद करें सहित प्रदेश एवं जिला से जुड़े,जुआ सट्टा रोकने सहित अन्य जनहित मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन ।


0/Post a Comment/Comments

Ads 1

Sidebar Ads